छत्तीसगढ़

लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक और नवजात की जान, लंबे इंतजार के बाद आया एम्बुलेंस, रास्ते में ही मासूम ने तोड़ा दम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सुकमाः लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एक नवजात की जान ले गई। सुकमा के दोरनापाल के उप स्वास्थ्य केन्द्र में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे का स्वास्थ्य सहीं नहीं था। जिसके चलते बच्चे को सुकमा के लिए रेफर किया, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में कोई एम्बुलेंस नहीं थी।

एम्बुलेंस के आते तक बच्चे की हालत खराब हो चुकी थी। तकरीबन एक घंटे का इंतजार करने के बाद एम्बुलेंस आई..लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एम्बुलेंस चालक ने भी मृत बच्चे और उसके मां-बाप को अस्पताल में ही छोड़ दिया।

मामले की जानकारी जब कलेक्टर तक पहुंची तो उन्होंने एम्बुलेंस भेजने की बात कही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोकल पत्रकार राजा राठौर ने मृत बच्चे और मां-बाप को उनके घर पहुंचाया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button