बेमेतरा देवरबीजा पुलिस ने अपहृता बालिका को किया बरामद

दिनेश दुबे @आप की आवाज
*बेमेतरा देवरबीजा पुलिस ने अपहृता (बालिका) को किया बरामद
बेमेतरा=  20 जून 2022 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी को एक व्यक्ति द्वारा इसके संरक्षण से बिना अनुमति के बहला फुसलाकर साथ ले गया है कि रिपोर्ट पर चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 363, 366 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
    *  उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक डिग्री लाल सोना एवं चौकी स्टाफ को तत्काल अपहृता को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
    *  प्रकरण में विवेचना के दौरान चौकी देवरबीजा पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता (बालिका) को दिनांक 20.06.2022 को बरामद किया गया है बच्ची (बालिका) को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्ची (बालिका) के परिजनो ने अपने बच्ची को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये और खुशी जाहिर करते हुए चौकी देवरबीजा बेमेतरा पुलिस का हृदय से अभार व्यक्त किये।
     *उक्त कार्यवाही में चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक डिग्री लाल सोना, प्रधान आरक्षक भागवत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, आरक्षक रामेश्वर पटेल, प्रवीण वर्मा, रमेश चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Share This Article
Leave a review