‘शादी तो भाई से ही करुँगी’, एक-दूजे से इश्क कर बैठे भाई-बहन और फिर…
राजगढ़:
इस मामले में बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर से कहीं जाने की बात कहकर लड़के से मिलने निकली थी लेकिन इस बीच लड़का अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने जालपा मंदिर पहुंचा। यहाँ पहुंचकर दोनों घूमने लगे और इसी बीच लड़की के परिजन उसे ढूंढ़ते हुए वहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दोनों को साथ देख लिया और इसके बाद लड़की के परिजन ने दोनों लड़कों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और गांव के बाहर पेड़ से बांधकर दोनों के साथ मारपीट की। वहीं इस घटना से आहत लड़की ने घर जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में दोनों युवकों का कहना है कि उनको शाम को चार बजे पेड़ से बांधा और रात 9:45 बजे तक बांधे रखा। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने रात में पहुंचकर दोनों युवकों को छुड़ाया और जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली लेकर आई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद जब लड़के और लड़की के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका रिश्ते में भाई बहन लगते हैं और लड़की जेठानी की है तो लड़का देवरानी का है। इस समय अस्पताल में भर्ती लड़की का कहना है कि वह उस लड़के से ही शादी करना चाहती है। ऐसा नहीं होने पर जान देने की धमकी दे रही है। हालाँकि फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच जांच शुरू कर दी है।



