इंडियन बैंक में सरेआम 40 लाख लूटकर फरार हुए डकैती, ऐसे हुए गिरफ्तार
रांची:
वही 40 लाख रुपए की इस बैंक डकैती को मोटरसाइकिल से 6 की संख्या में आए बदमाशों ने अंजाम दिया है। हथियारबंद कुछ दोषियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। दो के हाथ में देसी बम भी थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को माथे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तत्पश्चात, बैंककर्मियों को बाथरूम में बंद कर महिला कैशियर व गार्ड से मारपीट की। बदमाशों ने कैशियर से चाबी लेकर लॉकर खोला तथा वहां का सारा रुपया बटोरने के बाद काउंटर में रखे रुपए लिए तथा ITI मोड़ की तरफ फरार हो गए।
वही इस लूट में सम्मिलित सभी 6 अपराधी को एसआईटी ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। चार बदमाशों को धनबाद के भौंरा में गिरफ्तार किया गया। जबकि दो बदमाशों को गिरिडीह के डुमरी टोल प्लाजा के पास पटना जाने वाली बस से पकड़ा गया। सभी को धनबाद में एकत्रित होकर बिहार निकलना था। इन सभी ने घटना को अंजाम देने से पहले धनबाद में ही बैंक डकैती की योजना बनाई थी।



