हेल्थ

बिना दवाइयों के भी कंट्रोल किया जा सकता है शुगर, डायबिटीज के मरीज जरूर ट्राईं करें ये घरेलू उपाय

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

Diabetes Homemade Treatment: ब्लड शुगर बढ़ जाए तो कुछ मरीजों को सारी जिंदगी दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल कर कर सकते हैं. दरअसल, खराब खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोगों को इस प्रकार की समस्या होती है. तो आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-से घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

1. बेसन की रोटी से मिलेगा फायदा

कम ही लोग जानते होंगे की बेसन की रोटी से भी आपको फायदे मिलेगा. दरअसल, इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. तो आप अपनी डाइट में इस आटे की रोटी खाएं, इसके अलावा गंभीर मरीज एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

2. खाली पेट पिएं तुलसी का रस

क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट तुलसी का रस पीने से भी आपको आराम मिल सकता है. हालांकि, नियमित तौर पर आपको इस रस का सेवन करना होगा, तभी जाकर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में आएगा.

3. जामुन को इस तरह खाएं

जामुन गर्मियों में आपको अच्छी मात्रा में मिल जाएगा. इसके खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है. हालांकि, यह काफी मैटर करता है कि आप इसको कैसे खा रहे हैं. आप अगर इसको काले नमक के साथ खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में आ सकता है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button