महज 10 महीने की बच्ची की पक्की हुई रेलवे में नौकरी, सैलरी समेत मिलेंगी ये सुविधाएं, लेकिन…
रायपुर.
सड़क हादसे में बच्ची के माता और पिता दोनों की मृत्यु हो गई थी. हादसे के दौरान बच्ची भी उनके साथ थी. रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा राजेन्द्र के परिवार को नियमानुसार सभी सहायता उपलब्ध कराई गई. अनुकम्पा नियुक्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिये उनके घर पर अधिकारियों एवं कल्याण निरिक्षक मिलने जाना तय किया, लेकिन राजेन्द्र कुमार के परिजनों ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में मिलना चाहा. बच्ची के दादा-दादी, मौसी, चाचा भी साथ में रहे एवं बच्ची के व्यस्क होने पर नियुक्ति की कार्य विधि को जाना एवं समझा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई.
सैलरी और सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन…
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने बताया कि उनके लिये भी इस छोटी से बच्चे के अंगुठे का निशान लेना कठिन था. फिर भी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए प्रक्रिया की गई. बच्ची का रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया है. अब बालिग होने के बाद बच्ची ड्यूटी ज्वाइन कर सकती है. ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उसे सैलरी व रेलवे द्वारा पदनुसार मिलने वाली अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. फिलहाल बच्ची के बेहतर भविष्य को देखते हुए परिवार वालों की सहमती के बाद उसका रजिस्ट्रेशन कर रेलवे में नौकरी पक्की कर दी गई है.



