देश विदेश

अब नहीं लेनी पड़ेगी गर्भनिरोधक गोली, ये इंजेक्शन करेगा मदद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अनचाही प्रेगनेंसी आज के समय में कई लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है और इससे बचने के लिए एक गर्भनिरोधक गोली रोज खानी पड़ती है। वहीं अगर भूल जाओ तो प्रेग्नेंट होने का डर रहता है। हालाँकि इससे बचने का आसान तरीका है कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन। यह रोज गोली खाने के झंझट से मुक्ति देने वाला है और इससे अपने शरीर को लेकर महिला आजाद रह सकती है। इसी के साथ उसे लाभ भी होता है। जी दरअसल कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन में प्रोजेस्टोन हार्मोन होते हैं जो प्रेग्नेंसी को रोकते हैं। इसी के साथ यह इंजेक्शन हर 3 महीने पर लगता है।

ऐसे में जिन महिलाओं को कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने में दिक्कत आती है या वह भूल जाती हैं उनके लिए यह इंजेक्शन काफी फायदेमंद हैं इस इंजेक्शन को DMPA कहते हैं। आपको बता दें कि हर महीने महिलाओं के शरीर में एग बनता है, हालाँकि कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन लेने से प्रोजेस्टोन हार्मोन रिलीज होता है जो खून में मिलता रहता है। वहीं इससे सर्वाइकल म्यूकस मोटा हो जाता है जो संबंध बनाने के दौरान स्पर्म को महिला के गर्भाशय में प्रवेश नहीं करने देता। आपको बता दें कि यह इंजेक्शन 99% असरदार है इसे पीरियड्स के पहले या दूसरे दिन लगाया जाता है।

इस इंजेक्शन के लगने के अगले 7 दिन तक अगर संबंध बनाएं तो कॉन्डम का इस्तेमाल करना होगा क्योंकि इंजेक्शन 7 दिन बाद असर करना शुरू करता है। आपको बता दें कि कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन को डिलीवरी के 42 दिन के बाद भी लगवाया जा सकता है इससे बच्चे को दूध पिलाने पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके अलावा मिसकैरेज या अबॉर्शन के केस में इसे तुरंत लगवाया जा सकता है ताकि अगली प्रेग्नेंसी से बचा जा सके। वहीं अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर, लंबे समय से डायबिटीज, ब्लड क्लॉटिंग, ब्रेन स्ट्रोक, लिवर से जुड़ी बीमारी या हार्ट अटैक आया हो तो उन महिलाओं को ये इंजेक्शन नहीं लेने चाहिए।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button