छत्तीसगढ़न्यूज़

रास्ता रोककर कर दी अचानक पिटाई,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

असलम खान धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ क्षेत्र में अपने घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर तीन लोगों के द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है वहीं इस मामले की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम कर लिया गया है।
एफआईआर रिपोर्ट के अनुसार धरमजयगढ़ छाल थाना क्षेत्र के बरभौना गाँव में हुई इस घटना के संबंध में वहां के निवासी प्रार्थी युवक ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। आगे बताया कि वह अपनी बुआ के घर से अपने घर जा रहा था। उसी दरम्यान गाँव के तीन लोग वहां आ गए और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए यकायक उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आईं हैं। चोटिल अवस्था मे रायगढ़ में इलाज कराने के बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने तीन आरोपी प्रहलाद पटेल, नरेंद्र पटेल व आशीष पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 341 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस विवाद के पीछे के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button