Flipkart पर मची है लूट! Vivo के रंग बदलने वाले 5G Smartphone पर 19 हजार रुपये की ताबड़तोड़ छूट; आज ही लपकें मौका

फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल (Flipkart Electronics Sale) चल रही है. यह सेल 6 जुलाई को शुरू हुई थी, जो 10 जुलाई तक चलेगी. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और बजट कम है तो आज सही मौका है. सेल में महंगे से महंगे 5G Smartphones को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. Vivo ने कुछ समय पहले ही Vivo V23 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी खासियत है इसका बैक पैनल रंग बदलता है. आइए जानते हैं Vivo V23 5G पर ऑफर्स और डिस्काउंट्स…

Vivo V23 5G 8GB RAM+128 GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइज 34,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर 29,990 रुपये में उपलब्ध है. यानी फोन पर पूरे 5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाएगी.

Vivo V23 5G को खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की कीमत 28,490 रुपये हो जाएगी.

Vivo V23 5G पर 12,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इतना ऑफ प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन 12,500 रुपये का एक्सचेंज तभी मिलेगा, जब आपके फोन की कंडीशन अच्छी हो और मॉडल लेटेस्ट हो. अगर आप पूरा ऑफ पाने में कामयाब रहे तो फोन की कीमत 15,990 रुपये हो जाएगी. यानी फोन पर पूरे 19 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button