8 साल में 14 बार गर्भपात.., तंग आकर लिव-इन में रह रही महिला ने की ख़ुदकुशी
नई दिल्ली: दे
शुरु में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मानकर चल रही थी। किन्तु फिर महिला के कपड़ों से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके बाद ख़ुदकुशी के लिए उकसाने और बलात्कार की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़ित महिला दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहती थी। महिला विवाहित थी और उसकी दो बेटियां भी हैं, मगर 9 वर्षों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी। अपनी दोनो बेटियों को महिला ने पढ़ने के लिए होस्टल में डाल रखा था और खुद लिव-इन में रह रही थी। पुलिस को इस महिला की आत्महत्या की जानकारी 5 जुलाई को चली थी। महिला ने पंखे से फांसी लगाकर जान दी थी, जिसके बाद जांच के दौरान महिला के कपड़े से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था।
सुसाइड नोट में महिला ने बीते 8 वर्षों की पूरी आपबीती लिख रखी थी। ख़ुदकुशी के लिए बिहार के मधेपुरा के रहने वाले एक युवक को जिम्मेदार ठहराया गया था। आरोपी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता है। महिला ने लिखा है कि बीते 8 वर्षों के दौरान वो 14 बार गर्भवती हुई, मगर हर बार दबाव डालकर उसका गर्भपात कर दिया गया। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने अपने मोबाइल में आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने मोबाइल को सील कर लिया और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।



