छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का मानसून सत्र लोक प्रशांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

 

रायपुर 15 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का मानसून सत्र 20 से 27 जुलाई तक नियत है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर विधानसभा भवन में शासकीय कार्य सुचारू रूप से शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने के दृष्टिकोण से ज्ञानगंगा स्कूल टर्निंग बलौदाबाजार रोड से जीरो प्वाईंट तक, अवंति बाई चौक से व्ही.आई.पी. तिराहा-जीरो प्वाईंट तक, बरौदा चौक से जीरो प्वाईंट तक तथा कचना मोड़ से धनेली मोड़ तक दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने के आदेश दिए है। लोक प्रशांति बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत उक्त क्षेत्र में सभा, समारोह, प्रदर्शन, जुलूस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिये प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। उक्त प्रतिबंध 20 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रभावशील रहेगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button