हादसो कोे दावत देता स्ट्रीट लाईट का खम्भा

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
बलौदाबाजार से गिधौरी मार्ग जानी वाली मुख्य सड़क मार्ग पर लवन नगर पंचायत के डिवाइड में लगे स्ट्रीट खम्भा पिछले कुछ दिनों से झुका हुआ है। बलौदाबाजार तरफ से गिधौरी मार्ग तरफ रोजाना की संख्या में हजारों वाहनों का आना-जाना होता रहता है। वही, नगर व आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर लवन आते-जाते है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हुए खम्भे की अनदेखी किसी भी दिन एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कुछ दिन पहले एक अज्ञात वाहन की ठोकर से स्ट्रीट लाईट का खम्भा आधा झुका हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार 23 जुलाई की रात्रि को एक अज्ञात ट्रक के द्वारा स्ट्रीट खम्भा को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे स्ट्रीट खम्भा आधा झूक गया है। आधा झूकने की वजह से यह खम्भा कभी भी गिर सकता है। खम्भा गिरने से अनहोनी घटना भी घट सकती है। खम्भा झूके होने की जानकारी नगर पंचायत लवन के अधिकारी-कर्मचारियों को होने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो कभी अनहोनी घटना हो सकता है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अनदेखी करते आ रहे है। वही, नगर पंचायत लवन के डिवाइडर में लगे अधिकांश स्ट्रीट लाईट बंद है। जिस ओर विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोमवार 25 जुलाई से मौसम में परिवर्तन आया है। तेज हवा व आंधी के आने से यह खम्भा किसी भी समय धारासायी हो सकता है। खम्भा के आसपास रहने वाले लोगों ने जल्द खम्भा को ठीक करने की मांग किया है।
क्या कहते है सीएमओ
खम्भा को झुका हुआ देखा हूँ। पीडब्लूडी को लेटर लिखकर इसकी जानकारी देता हूँ।
प्रणव प्रवेश प्रधान, सीएमओ
नगर पंचायत लवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button