छत्तीसगढ़न्यूज़

चोरी की मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सूरजपुर-न्यूज़ 29/ मोहिबुल हसन(लोलो)…. दिनांक 04.08.2022 को ग्राम बरहोल निवासी भईयालाल बरगाह ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 जुलाई को इसका पुत्र मोटर सायकल लेकर ग्राम मदनेश्वरपुर (मोरगा) बाजार गया था वहीं पास में ही मोटर सायकल खड़ा कर सामान खरीदने गया और वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर ने मोटर सायकल चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी को मोटर सायकल चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि भुवनेश्वरपुर नर्मदापारा निवासी राकेश सोनवानी पिता अमरजीत उम्र 27 वर्ष के द्वारा एक मोटर सायकल बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर राकेश सोनवानी को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर 1 नग मोटर सायकल कीमत करीब 20 हजार रूपये को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक धनंजय साहू, दीपक यादव, रविशंकर साहू सक्रिय रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button