सूरजपुर मोहिबुल हसन(लोलो)….. जिले के संयुक्त जिला कार्यालय में लिफ्ट मशीन के लिए कई वर्षों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बताया जाता है पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा गड्ढा खोदा गया था लेकिन विभाग के अधिकारी बोलते हैं कि हमारा काम नहीं है तो लगाना ई एंड एम विभाग का है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है छोटे बच्चे भी आते रहते हैं ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कलेक्ट्रेट में लिफ्ट मशीन तो नहीं ला पाया लेकिन अनाप-शनाप पैसे खर्च कर गेट लगवाया गया है जिसका औचित्य समझ से परे है। जिला चिकित्सालय का जर्जर रोड को बनवाने के लिए जिला प्रशासन से जनप्रतिनिधि सहित कई लोगों ने मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक उसका मरम्मत नहीं हो सका है।जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस पर किसी को कोई चिंता नही है।इधर पीडब्ल्यूडी विभाग मेंटेनेंस के नाम पर अपने चहेते ठेकेदारों उपकृत कर रहा है। कई ठेकेदार बताते है कि चाहे कलेक्टर बंगला का पुताई का काम हो या जिले के आला अधिकारियों का रिपेयरिंग सहित कई ऐसे काम है जो पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपने चहेते को काम दे दे रहे हैं।जो नियमो का उल्लंघन कर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे है।इसकी जांच हो जाये कई मामले उजागर हो जाएगा।
Read Next
6 hours ago
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
6 hours ago
एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट
6 hours ago
वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद
6 hours ago
ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘जीरामजी’ मिशन बनेगा आत्मनिर्भरता की नई राह : दिनेश गांधी
7 hours ago
बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल
9 hours ago
आस्था की ऐतिहासिक जीत: व्होरा कैंप में गूंजे “हर हर महादेव”, नव निर्मित शिवालय में हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा
10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैकुंठपुर के झुमका पर्यटन स्थल में ओपन थिएटर का किया लोकार्पण
10 hours ago
रायगढ़ में प्रस्तावित कोयला उत्खनन का विरोध, ग्रामीणों ने सांसद राधेश्याम राठिया को सौंपा ज्ञापन
10 hours ago
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी लाश मिली, इलाके में सनसनी
10 hours ago




