
आप की आवाज
*समाजसेवी शंकरलाल ने किया पड़ीगांव में प्रभु जगन्नाथ जी का महाआरती*
*भजन कीर्तन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ राम नाम महायज्ञ*
रायगढ़।पुसौर क्षेत्र के पड़ीगांव में 4 अगस्त से अखंड राम नाम सप्ताह का आयोजन किया गया था यह धार्मिक आयोजन 11 अगस्त गुरुवार को भजन कीर्तन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पड़ीगांव में आयोजित राम नाम सप्ताह के समापन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
समाजसेवी व कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सगन दौरा कर लोगों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शंकरलाल अपने दल बल के साथ गुरुवार को पड़ी राम नाम रस पान करने पहुंचे । जहां राम नाम सप्ताह के आयोजक तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने प्रभु श्री जगन्नाथ जी का महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण कीर्तन मंडली के कलाकार आयोजक समिति के सदस्य और कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता गण मौजूद रहे। पड़ी गांव में आयोजित राम सप्ताह में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों ने अपने भजन कीर्तन और राम नाम के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। इस धार्मिक आयोजन से पड़ीगांव सहित आसपास के क्षेत्र का भक्ति मय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आयोजक समिति लोगों ने समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल का भव्य स्वागत किया इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शंकरलाल अग्रवाल ने उन्हें इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से ही सनातन संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है। हम सबको मिलजुल कर ऐसे ही धार्मिक आयोजन हर गांव में करना चाहिए।





