आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने प्रदेश वाशियों को दी बधाई एवम शुभकामनाए।

*आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने प्रदेश वाशियों को दी बधाई एवम शुभकामनाए।
गरियाबंद भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
पांडुका। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस साल भारत को आजादी को मिले 75 साल पूरे हो  रहे है।इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान बोली भाषा और  भौगोलिक विविधता वाले भारत के आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सफल होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन अनेक चुनौतियों के बावजूद आज पूरा भारत पूरे विश्व में बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। आजादी के लिए अपने प्राण  न्यौछावर करने वाले सभी अनाम योद्धाओं ,शहीदों के और वीर जवानों  को नमन करते हुए जनपद उपाध्यक्ष गौरव  मिश्रा ने कहा कि जिनके बलबूते पर  आज हम आजाद वातावरण आधारित थी कि वातावरण में सांस ले रहे हैं उन्हें याद कर मान सम्मान और गर्व से भर जाता है। हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य लोकतंत्र का सपना देखा था , उसे पुरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार गांधी वादी सोच  के साथ गढबो नवा छत्तीसगढ़ की  परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज की सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने,  गांव को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की है। बुनियादी स्तर पर गावों  को मजबूत करने  के लिए किसानो और महिलाओ को आर्थिक रूप से  सशक्त  बनाने की  पहल की गई।
इसी के साथ उपाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ  को अमृत महोत्सव के रूप मे  मनाए और  अपने घरों कार्यालय  संस्थान मे  तिरंगा लगाकर इस गौरवशाली अवसर पर अपनी भागीदारी निभाए।

Share This Article
Leave a review