जिले के कलेक्टर इफ्फत आरा ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण

निरज साहू…सूरजपुर…

सूरजपुर/15 अगस्त 2022/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साह कर सभी प्रशासनिक कार्य को समन्वय टीम भावना से करने कहां है। उन्होंने कहा कि हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं। हम सभी आजादी के 75 वा वर्षगांठ मना रहे हैं एवं बड़े शान से हर्ष एवं खुशी से हर घर में तिरंगा फहरा रहे हैं।
  उन्होंने कार्यालयीन कार्य को करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है।   इस दौरान  संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर वाहिदुर्रह्मान, एसडीएम श्री रवि सिंह सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button