छत्तीसगढ़

शासकीय स्कूल लाहोद में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाहोद में कृष्ण जन्माष्टमी  पर्व प्रतिवर्ष की भांति पूरे हर्षोऊलास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर शाला पहुँचे। शाला के सभाकक्ष में कृष्ण की प्रतिमा के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतिभागी बच्चों ने सुंदर मनभावन नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। फिर फैन्सीड्रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चे राधा कृष्ण और गोप-गोपिका सज कर शाला में ब्रज की छटा बिखेर दी। जिसके बाद हुआ मटका फोड़ने की प्रतियोगिता। मटका फोड़ने के लिए बच्चों में होड़ सी लगी थी। केवल छात्र ही नहीं छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाला के छात्र प्रतिनिधि मण्डल एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन कार्यक्रम  सुन्दर ढंग से सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो इस स्कूल में प्रतिवर्ष सारे तीज त्योहार जैसे हरेली, पोरा, रक्षाबंधन, होली, गनेश उत्सव स्कूल में मनाए जाते है। ग्रामीण भी स्कूल में उपस्थित होकर त्योहारों आनंद उठाते है। इस पूरे कार्यक्रम में प्रधानपाठक तिलकराम वर्मा, शिक्षक मथुरा प्रसाद वर्मा, रामप्रसाद लहरी एवं भृत्य मुकेश साहू का सहयोग रहा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button