
सक्ती। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल की अनुसंशा पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
इसी कड़ी में नगर के अनिरुद्ध अग्रवाल उर्फ भुरू और पुष्पेंद्र देवांगन को जिला के संरक्षक/सलाहकार के रूप में मनोनयन किया गया है। इस संबंध में अनिरुद्ध अग्रवाल भुरू ने कहा कि गौ रक्षा से तो मैं बहुत पहले से जुड़ा हुआ हूं, समय समय पर हमलोगों के द्वारा गौ माता के सम्मान में एवं गौ माता की सुरक्षा के लिए कार्य भी किए जाते हैं। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी द्वारा मुझे गौ माता की रक्षा के लिए विशेष महत्व दिया गया है जिसका मैं पूरे आदर और सम्मान के साथ निर्वहन करूँगा, वहीं राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की मजबूती के लिए भी प्रतिबद्धता से काम करता रहूंगा। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि संघर्षशील गौभक्त एवं गौरक्षक संगठन के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना है वहीं संगठन के सिद्धांतों, नीतियों, एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्परता से कार्य करता रहूंगा।