छत्तीसगढ़न्यूज़

लैलूंगा में कर्मचारीयों का  हड़ताल छठवां दिन भी रहा जारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

आप की आवाज
*लैलूंगा में कर्मचारीयों का  हड़ताल छठवें दिन भी जारी रहा*
*लैलूंगा:* कर्मचारी अधिकारीयों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रहा। जिसके चलते तहसील स्तर के सभी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कृषि, उद्यान , पशुधन, राजस्व, सचिव व ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ सरपंच संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरुवा बारी दम तोड़ रही है। वहीं स्कूल बंद होने से बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। ज्ञात रहे कि पिछले पांच दिनों से प्रदेश के लगभग 100 से अधिक संगठनो के कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर है। वहीं सरपंच संघ भी अपनी जायज माँगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।प्रदेश की जनता कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी स्कूलों मे पढ़ रहे गरीब बच्चों की पढाई  प्रभावित हो रही है।
*दूसरी ओर सभी कार्यालय बंद होने से क्षेत्र की आम जनता और किसानो की परेशानी बढ़ गई है।
*फ़ेडरेशन के मंच से सभी कर्मचारियों ने एक स्वर मे एक साथ शंखनाद करते हुए संकल्प लिया कि जब तक दो सूत्रीय माँग पूरी नही होगी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वही दूसरी ओर सरकार की ओर से हड़ताल समाप्ति के प्रयास नही होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देखने वाली बात होगी इसका समाधान कब तक निकलेगा।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button