सर्व सम्मति से कुसमुंडा भू विस्थापित संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बने राधे श्याम कश्यप,अध्यक्ष रेशम लाल यादव बने…

2 Min Read

बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

राधे श्याम कश्यप के कार्यकाल में 06 भू विस्थापित ो रोजगार

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिला भू विस्थापित संगठन की बैठक कुसमुंडा मुख्यालय के सामने धरना स्थल में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप को सभी की सर्वसम्मति से राधेश्याम कश्यप जी को केंद्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रेशम लाल यादव को इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। सभी सदस्यों ने राधे श्याम कश्यप को बधाई दी।

केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राधे श्याम कश्यप ने कहा की मुझे संगठन के साथियों ने केंद्रीय अध्यक्ष बनाया है इसके लिए मैं सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जायेगा। आगे उन्होंने ने कहा की संगठन के लिए सभी को एक जुट होकर लड़ना है और हम सबको एकता बनाये रखना है।क् संगठन हमारा परिवार है। जब संगठन बनाया गया था तब बहुत ही कम साथी जुड़े हुए थे। धीरे धीरे लोग जुड़ते गये। और आज संगठन महा संगठन बन गया है।

संगठन में वापसी,गणेश, प्रभु,देवा को संगठन में फिर शामिल किया गया।और सक्रिय सदस्य बनाया गया। बाकी सदस्य को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत रोजगार दिलाने के ( सीएमडी बिलासपुर ) से फोन पर बात हुई।सीएमडी ने आश्वासन दिया और सभी भू विस्थापितों का लिस्ट भी मागा है।

इस दौरान संरक्षक केशव महाराज, संरक्षक टीकम राठौर, कृष्णा महाराज, काली चरण अग्रवाल, पार्षद पप्पी, अशोक आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment