छत्तीसगढ़

स्कूली छात्राओं पर गंदी नियत रखने वाले कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन नगर के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक कलयुगी शिक्षक के द्वारा छात्राओं से गंदी नियत रखकर अश्लील बातें करना वाला आरोपी शिक्षक को छात्राओं की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
चौकी प्रभारी हितेश खेल जंघेल ने बताया कि 14 सितम्बर को प्रार्थी  प्रभारी प्रधान पाठक ने चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया।  कि 14 सितंबर को  स्कूल की एक छात्रा आकर बताई की स्कूल के एक शिक्षक द्वारा उसके साथ गलत नियत से उसका ओठ व गाल को छुआ है  तथा गंदी गंदी बातें कर रहा था एवं अपने मोबाइल से दूसरी लड़कियों की फोटो दिखा कर तेरी भाभी है बोल रहा था व गंदी गंदी बाते कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के अन्य छात्राओं से भी पूछताछ करने पर उनके साथ भी आरोपी शिक्षक द्वारा पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देना बताएं घटना की जानकारी छात्राओं के अभिभावक को दिया गया है।  आरोपी शिक्षक चित्रकांत साहू उर्फ बंटी  पिता अरुण कुमार साहू, उम्र 32 वर्ष निवासी  गायत्री चौक सिरपुर रोड कसडोल थाना कसडोल के विरुद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 354क,509 भादवी 8,12 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा द्वारा एवं वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देश अनुसार लवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी  शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं एवं घटना में प्रयुक्त है। मोबाइल पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमांड लिया जाता है । उक्त कार्यवाही में, प्र.आर. परमानंद रथ एवं भारत भूषण पठारी  आरक्षक राजेन्द्र साहू, केशव पटेल, सूरज बंजारे का विशेष योगदान रहा।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button