विधायक उत्तरी जांगड़े,तुलसी बंसन्त,अरुण मालाकार ने स्व0विजय बंसन्त की स्मृति में निर्मित सभा कक्ष का किया लोकार्पण

आप की आवाज
*विधायक उत्तरी जांगड़े,तुलसी बंसन्त,अरुण मालाकार ने स्व0विजय बंसन्त की स्मृति में निर्मित सभा कक्ष का किया लोकार्पण
*जिला पंचायत सभापति तुलसी बंसन्त ने अपने पति की स्मृति में गोड़म स्वास्थ्य केंद्र में  कराया सभा कक्ष का निर्माण
कोसीर/सारंगढ़। गुडेली क्षेत्र के जनसेवक युवा हस्ताक्षर नेता स्वर्गीय विजय बसंत की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सभापति श्रीमती तुलसी बसंत जी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में निर्मित सभा कक्ष का लोकार्पण आज बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, श्रीमती तुलसी विजय बसंत जिला पंचायत सभापति,वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद डेजारे,जनपद सभापति मंडी अध्यक्ष मोहन पटेल,जनपद उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े,नागेश बंसन्त, सरपंच गोड़म श्रीमती ललिता चंद्र प्रकाश साहू,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0एल0सिदार बीपीएम एन0एल0ईजरदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत स्वर्णकार ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गोड़म ओपी कुर्रे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भेड़वन सी0के0 पटेल,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कनकबीरा अरुण नायक जितेंद्र पटेल, पर्यवेक्षक गोड़म उपेंद्र तिवारी श्रीमती नीता गोसाई हम समस्त सी0एच0ओ0,आर0एच0ओ गोड़म सेक्टर व स्टाफ स्टाफ गोड़म की गरिमामय उपस्थिति में विधिवत फीता काटकर किया गया उल्लेखनीय हो कि कोरोना काल के दौरान गुडली क्षेत्र के  जनसेवक युवा हस्ताक्षर विजय बसंत जी की कोरोनावायरस से आकस्मिक निधन हो गई थी जिससे पूरा क्षेत्र स्तब्ध था उनकी कमी कभी पूरी  नही की जा सकती उनके सपनों को साकार करने उनकी धर्मपत्नी क्षेत्र में जिला पंचायत सभापति के रूप में अपनी सेवा दे रही है और सामाजिक कार्यों में योगदान देकर अपने पति का नाम रोशन करने में लगी हुई है इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में सभा कक्ष का निर्माण कराया गया है जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े व उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय विजय बसंत जी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और जिला पंचायत सभापति श्रीमती तुलसी विजय बसंत की सोच और साहस को सलाम की इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा आज जिला पंचायत  सभापति बहन तुलसी ने नारी शक्ति की मिशाल पेश की और पति के सपनों को साकार कर जन सेवा के लिए समर्पित है जो सरहानीय है मैं इस कार्य के लिए उन्हें ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार जी,जिला पंचायत सभापति श्रीमती तुलसी बंसन्त ,वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद डेंजारे ,मंडी अध्यक्ष मोहन पटेल ,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,खण्ड चिकित्सा अधिकारी आर0एल0सिदार0 एवम समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण
,जनप्रतिनिधि,गणमान्य,ग्रामीणजन ,मितानिन बहने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button