न्यूज़

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक किया स्वागत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू का गिरौधपुरी जाते समय लवन तहसील चौक पर स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य व जोशीला स्वागत किया गया। नेताओं ने गिरौधपुरी पहुंचकर संत शिरोमणी बाबा गुरूघासीदास से क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्वि के लिए आर्शिवाद मांगा। वही, प्रभारी मंत्री पीएल पुनिया का बलौदाबाजार, लवन, कसडोल, गिरौधपुरी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। संभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक अपने छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया का जोशीला स्वागत किये। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवीलाल बार्वे, प्रताप डहरिया उपाध्यक्ष अनु जाती प्रकोष्ट जिला कांग्रेस, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांति मनहरे  जनपद सदस्य कोमल वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन  के कोषाध्यक्ष मृत्युंजय वर्मा, प्रभारी महामंत्री नरेंद्र वर्मा ,उपाध्याय अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष कमल नारायण प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष साहू, अमर मिश्रा , मृत्युंजय पांडे, एल्डरमैन मनोज पांडे, अजय ताम्रकार,धन कुमार अवधेलिया, बाल्मीकि साहू , दुर्गा मानिकपुरी , अजय बार्वे, महेश कुर्रे नगर पंचायत के पार्षद दीपमाला अनंत,  कलीराम पटेल, ओम प्रकाश प्रभुवा ,बनवारी बार्वे ,रूपचंद मनहरे , केदार डहरिया, राजेश साहू,रज्जू वर्मा, विनोद अनंत, रुद्र शंकर वर्मा, परस साहू, जगतराम भारद्वाज सरपंच प्रतिनिधि सूढ़ेलि, तुलसी मनहरे, संदीप मनहरे,संगीत कठोत्रे,  देवा पटेल, त्रिभुवन वर्मा, कली मुल्ला अंसारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button