मां शारदा देवी मंदिर सुमेरु डोंगरी में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया

*मां शारदा देवी मंदिर सुमेरु डोंगरी में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया*
अशोक सारथी,आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लाक अंतर्गत लिबरा,झरना, टपरंगा, धौंराभांठा के बीच स्थित मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के मनोकामना हेतु 505 अखण्ड मनोकामना दीप प्रज्वलित किया गया था। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने पर नवकन्या को भोजन कराया गया, इसके साथ विशाल भण्डारा प्रसाद खिलाया गया। भण्डारे में क्षेत्र सभी वर्गों में से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां शारदा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मंदिर परिसर में मां शारदा देवी की मुर्ती के साथ अन्य देव-देवताओं का भी मंदिर -भोलेनाथ,शनिदेव, संतोषी माता, हनुमान जी, सांईं बाबा, एवं गरसिया ठाकुर देव जी की भी मंदिर स्थापित किया गया है। इस मंदिर के कर्ताधर्ता संतोषानंद जी महाराज हैं।
इस मंदिर के पुजारी बाबा संतोषानंद जी एक सेवक के रूप में सेवा करते हैं। पुजारी संतोषानंद जी इस मंदिर के निर्माण काल से मां शारदा देवी की पुजा- पाठ,देख-रेख करते हैं आ रहे हैं एवं प्रत्येक नवरात्र एवं पूनम मेंं भव्य कार्यक्रम पुजा-पाठ कराते रहते। मंदिर के पुजारी जी ने बताया कि इस मंदिर में जो भी अपनी श्रद्धा और विस्वास के साथ आ कर मां शारदा देवी की आराधना करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। यह मंदिर शारदा सिद्ध शक्ति पीठ के रूप में दर्शनीय स्थल है। पुजारी जी के निष्ठा को देखकर सभी क्षेत्रवासी मंदिर में अपनी आस्था से सहयोग करते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप मुरलीधर यादव,कृष्णा किसान अपने साथियों के साथ उपस्थित हो कर नवरात्रि पर्व पर सेवा, सहयोग करते हुए कार्यक्रम सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button