धूम धाम से किया गया दुर्गा माता का विसर्जन, श्रद्धालू झूमते नाचते गाते जमकर धिरकते हुए चले 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
 नौ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर विराजित भगवती दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से बुधवार को नगर पंचायत लवन में विसर्जन किया गया। सुबह से ही विसर्जन का दौर शुरू हुआ, जो देर शांम तक चला। इससे पहले कुछ गांवों में नौ दिन में ही दुर्गा माता का विसर्जन किया गया।  इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने झांझ-मंजीरे व ढोलक के साथ जसगीत गाते हुए माता की नौ दिनों तक आराधना के बाद उन्हें विदाई दी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर सहित अंचल में नवरात्रि पर्व को  धूमधाम तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। बीते 9 दिनों से मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान रहा, लेकिन इस वर्ष कोरोना की बंदिशे नही होने कि वजह से समिति के द्वारा अपने अपने हिसाब से मूर्तियां बनवाई गई थी। समिति के द्वारा मूर्तियां स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। मां दुर्गा की विदाई देखने नगर की गलियों पर श्रद्वालु उमड़ पड़े थे। श्रद्वालुओं ने धूम-धाम से झांझ, मंजीरे और ढोलक तथा भजन कीर्तन गाते हुए  नगर के जाड़ा तालाब में विसर्जन किया गया। अंचल में विसर्जन का दौर मंगलवार से शुरू होकर दशहरा के अगले दिन तक चलता रहेगा। नगर के लोग सुबह से ही मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में व्यस्त रहे। सभी ने धूमधाम से दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
Share This Article
Leave a review