छत्तीसगढ़न्यूज़

मौसम की जानकारी – जिले में 01 जून से अब तक 1060.4 मिमी वर्षा, बीते 10 वर्षों की तुलना में…..

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2022/जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1060.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1066.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.5 मिमी वर्षा हुई है।
     भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1170.5 मिमी, मनोरा में 1043.3 मिमी, कुनकुरी में 1166.6 मिमी, दुलदुला में 987.4 मिमी, फरसाबहार में 835.0 मिमी, बगीचा में 1184.0 मिमी, कांसाबेल में 924.1 मिमी, पत्थलगांव में 1039.1 मिमी एवं सन्ना में 1193.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button