यूथ कांग्रेस का चुनाव संपन्न, SECL मुड़ापार शॉपिंग सेंटर स्थित युवा कांग्रेस व इंटक कार्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा सम्मान,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहेंगे…

कोरबा छत्तीसगढ़ – विगत दिनों जिले में यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें लक्ष्मीकांत कंवर महामंत्री प्रदेश यूथ कांग्रेस, शिवम गुप्ता जिला उपाध्याक्ष यूथ कांग्रेस कोरबा, राकेश पंकज अध्यक्ष विधानसभा कोरबा यूथ कांग्रेस, रहमान रहमान खान अध्यक्ष विधानसभा कटघोरा, वसीम अहमद उपाध्याक्ष विधानसभा कटघोरा यूथ कांग्रेस, अंकित पाल अध्यक्ष पालीतानाखार विधानसभा, शिवम राय रामपुर विधानसभा निर्वाचित होकर के आये। चुनाव का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत कर संगठन में नव युवाओं को जोड़ना है। चुनाव संपन्न होने के बाद 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार सुबह 11:00 बजे युवा कांग्रेस कार्यलय व इंटक कार्यालय शॉपिंग सेंटर के मुडापर में बैठक रखी गई है। जिसमें विभिन्न मामलों की चर्चा होगी। इसके उपरांत चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहेंगे।

Share This Article
Leave a review