लोकार्पण से पहले ही निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के लगने लगे आरोप

1 Min Read

बिग ब्रेकिंग
मनेद्रगढ़ रईस अहमद की रिपोर्ट: जिला के झगराखाण्ड नगर पंचायत से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां नगर पंचायत के द्वारा इंदिरा गांधी पुष्प वाटिका पार्क का निर्माण कराया गया है, पुष्प वाटिका में बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप आम लोगो के द्रारा लाया गया है जहाँ निकल लगभग करोड़ो की लागत से निर्माण कराए गए थे लेकिन अब पुष्प वाटिका की दीवारों पर दरार साफ देखे जा सकते हैं

वही नगर पचांयत मेँ लोगो का चर्चा का विषय बना हुआ है की काफी गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया गया है निर्माण कार्य में सिर्फ रंग रोगन का इस्तेमाल कर खूबसूरती को दिखाया गया है।

बताया जा रहा है कि नियमों को ताख पर रखकर पुष्प वाटिका में पार्षद निधियों का भी उपयोग किया गया है। नगर पचायत झगराखाण्ड में बने पुष्प वाटिका का लोकार्पण करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मनेंद्रगढ़ आ रहे हैं और लोकार्पण से पहले ही निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है देखना है की जिम्मेदार लोगो के उपर कब कार्यवाही होती है सरकार के पैसो का बटर भाट किया जा रहा है

Share This Article
Leave a Comment