छत्तीसगढ़

महतारी हुँकार रैली में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलने वाली कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिलासपुर में आयोजित प्रदेश व्यापी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुए। इस रैली के प्रमुख नेतृत्वकर्ता भारत सरकार के केबिनेट मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।  इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, रामविचार नेताम पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अमर अग्रवाल पुन्नूलाल मोहले केदार कश्यप दयालदास बघेल शिवरतन शर्मा सहित अनेक नेतागण एवं प्रदेश  भर से आई महिलायें भारी संख्या में उपस्थित थे।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button