छत्तीसगढ़न्यूज़

तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

☘
🟢 आपकी आवाज
ताजा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
चैनल से जुड़ें →

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धमधा ब्लाक के कोड़िया गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मोटर साइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

भिलाई। धमधा ब्लाक के कोड़िया गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मोटर साइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। नंदिनी थाना पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना बुधवार शाम की है।

पुलिस के मुताबिक तीनों मृतक मेडेसरा के रहने वाले है। जिनके नाम पोखराज (40), देव यादव (30) तथा बिसाहू साहू (45) बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि धमधा से दुर्ग की तरफ जा रही दुर्ग रोडवेज की बस (सीजी 07 ई 1373) ने मोटर साइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। मोटर साइकिल सवार तीनों बस के नीचे आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक व परिचालक की पिटाई

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बस की स्पीड को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सवारी उतारकर बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक व परिचालक को भी जमकर पीटा। ग्रामीणों ने बताया कि टाइमिंग के चक्कर में बस चालक इस सड़क पर बहुत ही तेज गति से बस चलाते हैं। तेज गति से बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया, और मोटर साइकिल को ठोकर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को किया जब्त
घटना की सूचना मिलेत ही एसडीएम दुर्ग, नंदिनी थाना, दुर्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ग्रामीणोंं ने जमकर आक्रोश जताया, तथा बसों व ट्रकों के स्पीड पर लगाम लगाने के लिए कहा। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं बस भी जब्त कर लिया गया है। सवारियों के दूसरे बस में बैठकर दुर्ग रवाना किया गया। नंदिनी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button