न्यूज़सारंगढ़

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने गोटिलाल को दिया भरोसा, मिलेगी उचित सहायता

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवम्बर 2022/ ग्राम मोहतरा, बिलाईगढ़ निवासी 76 वर्षीय दिव्यांग गोटिलाल बंजारे कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम से कलेक्टोरेट सारंगढ़ मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने-फिरने एवं स्वयं से कहीं आने जाने में बहुत अधिक समस्या होती है, उनके पास पहले से मौजूद जर्जर ट्राइसाइकिल को हमेशा एक धक्के देने वाले की आवश्यकता होती है, इस कारण से वे बहुत अधिक असहाय महसूस करते हैं। गोटिलाल ढंग से सुन भी नहीं पाते हैं तथा उनकी श्रवणशक्ति भी कम हो चुकी है, इसके अलावा वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उन्होंने कलेक्टर से नई ट्रायसायकिल की मांग की। कलेक्टर डॉ.आलम ने गोटिलाल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग अनुसार उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाएगी। आश्वासन बाद गोटिलाल ने कलेक्टर को अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button