
दर्दनाक सड़क हादसे में पिता व बेटी को घसीटते हुए कुचलने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
23 नवंबर की दोपहर 12 बजे लवन एसबीआई बैंक के सामने तेज रफ्तार केप्सुल वाहन चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमें बाईक चालक पिता व उसकी 4 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी। वही, बाईक चालक की पत्नि को चोंटे आई थी। जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात ठीक है। लवन में इस तरह की यह पहली घटना है जहां घटना स्थिति को देखकर लोगों का दिल दहल उठा। केप्सुल वाहन चालक को वाहन के नीचे बाईक व आदमी फंसे होने की जानकारी होने के बावजूद भी गाड़ी को चलाता रहा। चालक ने मृतक शकील खान उम्र 30 वर्ष पिता मशहूर खान को 500 मीटर तक घसीटता रहा, फिर भी चालक में दया व रहम नहीं आई और चालक नशे की हालत में केप्सुल गाड़ी को चलाता रहा। मृतक केप्सुल वाहन के चक्के में फंसे होने की वजह से पूरी तरह से पिस गया था। शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। वही, चार साल की नन्ही बच्ची के पैरो का हिस्सा में चक्का चढ़ गया था। जिसका उपचार के दौरान बच्ची की भी मौत हो गई थी। वही, घटना को अंजाम देकर केप्सुल चालक वाहन को चौकी के सामने छोड़कर भाग रहा था। जिसे लवन चौकी से प्रधान आरक्षक विनोद बांधे व आरक्षक मुकेश रात्रे के द्वारा बाईक से पीछा करके कब्जा में लिया गया था। विवेचना के बाद आरोपी केप्सुल चालक को हत्या के प्रयास में कुचलने का धारा जोड़कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया।


