न्यूज़रायगढ़

नगर निगम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ ।। नगर निगम परिसर में कार्यालय के उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव, नित्यानंद उपाध्याय, कार्यालय अधीक्षक रामनारायण पटेल एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस पर संविधान के सम्मान में और उसका पालन करने शपथ लेते हुए संविधान दिवस मनाया।
26 नवंबर 1949 और 26 जनवरी 1950 भारतीय संविधान के इतिहास में दो तारीखें बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। देश में आज के ही दिन यानी 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया और फिर 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उस दिन मनाया जाता है जिस दिन संविधान को अपनाया गया था। भारत सरकार ने 2015 में ‘संविधान दिवस’ मनाना शुरू किया था। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के योगदान का सम्मान करने और संविधान के महत्व को फैलाने के लिए तथा पालन करने के लिये ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। आज संविधान दिवस के मौके पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी संविधान के ससम्मान पालन हेतु शपथ लेते हुए संविधान दिवस मनाया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button