दिल्ली से चली राष्ट्रीय साहित्य रथ यात्रा पड़ाव का आगमन हुआ,,,

घरघोड़ा। 29-नवम्बर।15 अगस्त 22 को दिल्ली से चली राष्ट्रीय साहित्य रथ यात्रा पड़ाव का आगमन हुआ…साँई धाम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम…शहर के विशिष्ट/ प्रबुद्धजनों व अंतराष्ट्रीय संस्था मगसम के राष्ट्रीय संयोजक आ0 सुधीर सिंह सुधाकर जी के सानिध्य व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ…जिसमे नगर के साहित्यकार रुक्मणी देवी सिंह,सजंय बहिदार, सन्तोष पैंकरा व डॉ0 दिलीप गुप्ता जी 2019 से 2022 तक के हिंदी साहित्य सेवा हेतु…राष्ट्रीय साहित्य सम्मान मातोश्री सम्मान से सम्मानित हुए….
तथा.. अन्यत्र शहरों से आये साहित्यकार साहित्य रथ सारथी सम्मान से नवाजे गये-जिनमे थे..सर्व श्री:- श्याम नारायण श्रीवास्तव,लोकेश गुप्ता,पायलट अनुपम कुमार,कन्हैया लाल जी,तेज राम नायक, अजय पटनायक,सुखदेव राठिया,गुलशन खम्हारी, नेहा ठेठवार,बोधेश जी,उग्रसेन स्वर्णकार,पुष्पराज द्विवेदी।
सम्मान समारोह के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के उपश्थिति में भब्य कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Share This Article
Leave a review