दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वालों में दो लाख इनामी भी शामिल

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो लाख के इनामी सहित दो नक्‍सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोनों में से एक पीएलजीए में डाक्टर इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था।

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो लाख के इनामी सहित दो नक्‍सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर दिया।

सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। दोनों में से एक पीएलजीए में डाक्टर इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था।

एसपी सुनील शर्मा ने कहा, अंदरूनी इलाकों में कैंप खुलने से नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। उन्‍होंने अन्‍य से भी हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में जुड़कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की बात कही।

Share This Article
Leave a review