न्यूज़सारंगढ़

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के माध्यम से गाँवों में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान की हुई शुरूआत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


सीएमएचओ ने स्वयं घर-घर जाकर किया कुष्ठ परीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला के मार्गदर्शन पर जिले में 15 दिन तक चलने वाली सघन कुष्ठ एवं टीबी अभियान का आगाज हो गया है। इस अभियान के अंतर्गत कुष्ठ एवं टीबी के संभावित मरीजों की जांच कर पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.निराला एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नंदलाल इजारदार ने स्वयं इस अभियान की कमान अपने हाथों में लेते हुए मैदानी स्तर के विभिन्न ग्रामों में स्वयं जाकर घर-घर भ्रमण करते हुए नजर आए। इस दौरान सीएमएचओ ने स्वयं कुष्ठ परीक्षण किया, साथ ही मितानिनों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच जाकर उन्हें इस कार्य को बेहतर तरीके से करने हेतु प्रेरित किया। तीनों ही ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान को पूरी संजीदगी के साथ मिशन मोड पर कार्य करते हुए दिखे। अभियान के पहले दिन ही कुष्ठ के 60 संभावित एवं 2 कन्फर्म केस जबकि टीबी के 47 संभावित मरीज मिले। सीएमएचओ डॉ.निराला ने जिले वासियों को इस अभियान में मितानिनों से अपना परीक्षण कराने व अभियान में सहयोग करने की अपील की।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button