लमडांड़ घाटी के ढलान में अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन खेत में जा घुसा,बाल-बाल बची चालक की जान

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत खुरूषलेंगा पंचायत के लमडांड़ घाटी के ढलान में सुबह छ:बजे, एक ट्रेलर वाहन क्रमांक-OD16-J3308 अनियंत्रित होकर ढलान के निचे खेत पर रोड़ से लगभग 40मिटर दूर उतर गया है। जिसमें वाहन चालक की पैर टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन बंटी डालमिया कोयला कारोबारी का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चालक नशे में था। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। वाहन चालक के कथनानुसार उडिसा के कुल्डा माईंस से कोयला वाहन जो जिंदल सीएचपी तक कोयला भरकर लाया जाता है, जिसमें उपचालक याने खलासी नहीं होने के कारण ऐसी घटनाऐं -दुघर्टनाऐं घटित होती रहती है। इसका एक कारण और भी है समय का, किसी वाहन चालक बारह घंटा किसी का 24 घंटे का डूटी दिया जाता है। जिससे अधिक घटनाओं कारण निंद का होता है। कोयला कारोबारी अपना अपना कारोबार बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर ओभर डूटी पर लगा देते हैं। माइंस क्षेत्रों की रोड़ पर होने वाले घटना-दुघर्टनाओं जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ कोयला कारोबारीयों के मनमानी पर आधारित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button