न्यूज़

हांथीयो के बाद भालुओं के आमद की खबर ने ग्रामीणों के साथ वन विभाग में मचा हड़कंप

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भालुओं की आमद सीसी टीवी में हुई कैद

एक तरफ क्षेत्र के किसानों को जंगली हाथियो का खतरा तो दूसरी तरफ भालुओं की आमद से अब छाल क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है बीती रात धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल क्षेत्र के आवासीय परिसर में बीती रात जंगली भालू के विचरण की तस्वीरें सीसी टीवी में कैद हुई है जिसके बाद से आवासीय परिसर सहित आसपास के इलाके में खबर आग की तरह फैली है जिससे क्षेत्र ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है । नाइट ड्यूटी करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की जब वह रात 1 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस अपने आवास में जा रहा था तो तीन भालू परिसर के अंदर विचरण कर रहे थे जिसके बाद सीसी टीवी में भी यह घटना कैद हो गई थी। ऐसे में इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।आपको बता दे की क्षेत्र में जंगली हाथियो का दल भी समय समय पर विचरण करता देखा जा रहा है जिससे किसानों की नींद हराम है वही भालुओ की आमद के बाद अब जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।जिसमे विभाग अब निगरानी क्षेत्र में सावधानी बरतने की बात कह रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button