संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने किया कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का शुभारंभ… अब लोगों को विद्युत समस्या से मिलेगा निजात…..

निरज साहू…सुरजपुर…

सुरजपुर- संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े द्वारा आज सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय द्वारा शुभारंभ किया गया। संसदीय सचिव राजवाड़े द्वारा अपने वक्तव्य मे बताया गया कि सलका क्षेत्र मे विधुत संबंधी समस्या से मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराये जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा भटगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने का स्वीकृति प्रदान किया गया है, जिसका शुभारंभ आज किया जा रहा है। 

 नये वितरण केन्द्र (छ.स्टे. पॉ.डि कं. लि.) सलका का शुभारंभ होने से विद्युत व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से होगा, इससे 32 ग्रामों के लगभग 8800 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। निर्बाध विद्युत संचालन के लिए 4 नये कर्मचारी के साथ 1 पिकअप वाहन हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कनिष्ठ यंत्री एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालयीन समय में मौजूद रहेंगे। विद्युत देयक राशि का भुगतान करने के लिए ग्राम सलका- कोटया के उपभोक्ताओं को 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर भटगॉव वितरण केन्द्र आना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नये वितरण केन्द्र के शुभारंभ से उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगा, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं के फ्यूज काल से संबंधित शिकायतों के निराकरण में कर्मचारियों की कमी से होने वाली असुविधा से भी राहत मिलेगी।

POST VIEWS:116

Share This Article
Leave a review