न्यूज़रायगढ़

मतदाता सूची में नाम जोड़ने आज 8 दिसंबर को अंतिम तिथि

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

18 वर्ष पूर्ण करने वाले एवं दिव्यांगजन ले सकते है लाभ

रायगढ़ नगर निगम रायगढ़ द्वारा विगत दिनों रायगढ़ शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में 18 वर्ष आयु पूर्ण होने वाले आवेदकों का नाम जोड़ने हेतु 8/12/2022 अंतिम दिवस सुनिश्चित कर समाचार पत्रों एवं मुनादी के माध्यम से सूचित किया गया था जिसके अनुसार आज 8 दिसंबर गुरुवार को हितग्राही अवसर का लाभ ले सकते है।
विगत दिनों नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव,निर्वाचन प्रभारी श्री दिलीप महापात्र के द्वारा रायगढ़ शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में 18 वर्ष आयु पूर्ण होने वाले आवेदकों का नाम जोड़े जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिनांक 9 /11/ 22 से 8 /12 /22 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित था जिसके तहत सभी मतदान केंद्रों में अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं,
1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है एवं दिव्यांगजन जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है उनका नाम जोड़े जाने हेतु तिथि सुनिश्चित किया गया था जिसका आज गुरुवार 8 दिसंबर को आवश्यक दस्तावेज के साथ हितग्राही लाभ ले सकते है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button