छत्तीसगढ़न्यूज़

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना कलेक्टर ने किया 20-20 हजार रु. के चेक का वितरण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना
कलेक्टर ने किया 20-20 हजार रु. के चेक का वितरण* 
खैरागढ़ 22 दिसम्बर 2022-कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने शासन की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत भण्डारपुर निवासी हितग्राही राघव साहू की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी बुधवंतीन बाई को एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अतंर्गत चार हितग्राही-यामिनी सोनवानी ग्राम जालबांधा, संध्या वर्मा ग्राम देवारीभाट, आरती वर्मा ग्राम पिपरिया, प्रियंक वर्मा ग्राम टेकापार कला को 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत राशि मिलने पर बेटियां बहुत खुश व उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। योजना से लाभवित बेटियों को *कलेक्टर डॉ. जगदीश द्वारा उच्च शिक्षा हेतु शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिससे की जिले की बेटियां उच्च स्तर पर छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर सके। समाज में बेटियां की महत्ता लोगों को समझाने के लिए फिर कहा जाए तो महिला सशक्तिकरण की धारणा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 में देश भर में चलाई जा रही सबसे बेहतरीन महिला सशक्तिकरण योजना में से एक है। जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों और श्रमिकों की बेटियों को शिक्षा, स्वरोजगार और विवाह के लिए राज्य सरकार के द्वारा 20 हजार तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के द्वारा ना केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिल रही है बल्कि महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी पेश हो रहा है।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button