न्यूज़रायगढ़

कोरोना लहर के बीच, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में हो रहे परीक्षाओं का सर्वत्र विरोध

रायगढ़। रायगढ़ एवं जांजगीर चाम्पा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में इस सत्र की शीतकालीन अवकाश में भी शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा परीक्षायें आयोजित की गई है, जबकि चीन व अन्य कई देशों में कोरोना की नई लहर से भीषण संकट उपस्थित है। जारी गाईड लाईन के अनुपालन में कैसे दो गज की सामाजिक दूरी व भीड से बचना संभव हो सकेगा ? सर्वाधिक कठिनाईयों का सामना विधि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को हो रही है क्योंकि विभिन्न महाविद्यालयों के इच्छुक विधि छात्रगण जो 5 वर्षीय पाठयक्रम में द्वितीय या अंतिम वर्ष में अध्यनरत है। उनको वर्ष 2022 – 23 में इंटर्नशीप प्रोग्राम के अनुसार दिनांक 3 जनवरी 23 से 23 जनवरी 23 तक इंटर्नशीप कराये जाने हेतु तिथि निर्धारित होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

छात्र – छात्राएं, परिजनों एवं महाविद्यालयीन स्टॉप भी है गहरी चिंता में

कोरोना की नई लहर एवं चीन की भयावह व रोगटे खडे़ कर देने वाली स्थिति से समूचा विश्व चिंतित है सिर्फ उपकुलपति महोदय जी को छोडकर यह कहना विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ है। आज पूरे देश क्रिसमस एवं शीतकालीन अवकाश मना रहा है। कोरोना से चिंतित है तो वही शहीद नन्दकुमार विश्वविद्यालय रायगढ़ के उपकुलपति महोदय परीक्षाओं को प्राथमिकता दे रहे है। अभिभावकों की चिंता लाजमी है आज पूरा देश कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने एवं जागरूकता को प्राथमिकता दे रही है। इस प्रकार के अनवरत परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं 2 गज की सामाजिक दूरी सहित कोरोना गाईडलाइन का अनुपालन कैसे कर पाएगे।

गुरूपाल व विजय ने भी परीक्षाओं का किया विरोध

वहीं पुराने महाविद्यालयीन छात्र रहे गुरूपाल भल्ला एवं विजय अग्रवाल समेत अनेकानेक छात्र-छात्राओं ने भी चीन की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा को लेकर विरोध किया। साथ ही यह मांग भी कि की कोरोना से बचाव व गाईडलाईन का अनुपालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को स्थगित किया जावें।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button