छत्तीसगढ़न्यूज़

निगम का टैक्स वसूली करने दूसरी एजेंसी तय:30 दिसंबर से स्पैरो का कॉन्ट्रैक्ट हो रहा खत्म, बैठक में कमिश्नर ने दी जानकारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भिलाई नगर निगम का टैक्स वसूल करने के लिए तय एजेंसी स्पैरो का अनुबंध 30 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसकी जानकारी निगम की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि नए साल से नई एजेंसी टैक्स वसूली का काम करेगी। 30 दिसंबर तक निगम मुख्य कार्यालय सहित समस्त जोन कार्यालय में लोग टैक्स जमा कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों को बैठक में प्रशिक्षण भी दिया गया।

अब तक नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व कर की वसूली के अंतर्गत डोर टू डोर राजस्व, संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज आदि की वसूली का कार्य मैसर्स स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी। इसके लिए उसका निगम के साथ 30 दिसंबर तक का करार था।

अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद निगम ने नई एजेंसी को टैक्स वसूली करने की जिम्मेदारी दी है। जब तक नई एजेंसी राजस्व करों की वसूली करना शुरू नहीं कर देती तब तक निगम मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में टैक्स की वसूली का कार्य निगम के अधिकारी करेंगे। इसके लिए जोन कार्यालय और मुख्य कार्यालय में राजस्व वसूली के काउंटर में व्यवस्था की गई है। यहां आकर करदाता अपना टैक्स आसानी से जमा कर सकते हैं।

30 दिसंबर के बाद स्पैरो के पास न जमा करें टैक्स
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बताया कि जो भी व्यक्ति टैक्स जमा करना चाहता है वो 30 दिसंबर शुक्रवार के बाद स्पैरो के पास टैक्स जमा न करे। अगर कोई करदाता ऐसा करता है तो इसमें निगम की कोई जवाबदारी नहीं होगी। नई एजेंसी की ओर से राजस्व कर वसूली की कार्रवाई शुरू किए जाने तक भिलाई निगम के कर्मचारी और अधिकारी टैक्स वसूली करेंगे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button