न्यूज़सारंगढ़

मोबाइल नहीं मिलने पर 13 साल के लड़के ने स्कूल में लगाई फांसी,

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

सारंगढ़।। नवनिर्मित जिला सक्ती-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मांसी थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग लड़के ने मोबाइल नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। बड़ी बात ये है कि नाबालिग ने अपने स्कूल में ही फांसी लगा ली। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। ग्राम सुलौनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ASP गायत्री सिंह ने बताया कि कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला 13 वर्ष का नाबालिग छात्र आदित्य श्रीवास जो कि सुकलीपाली का रहने वाला है, उसने स्कूल में ही खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता शांति श्रीवास ने बताया कि 26 दिसंबर को वह घर आकर मोबाइल लेने की जिद कर रहा था। पिता का कहना है कि उ्होंने मजदूरी का पैसा आने के बाद मोबाइल खरीद देने की बात कही थी। जिस पर वह नाराज हो गया।

सोमवार की दोपहर 12 बजे वो घर से निकला था। देर शाम तक भी जब वो घर वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि वो मेला देखने के लिए चला गया होगा और रात तक आ जाएगा। हालांकि पुलिस ने आशंका जताई है कि जिस कक्षा में छात्र मे फांसी लगाई है, उसके पीछे की खिड़की का रॉड बीच से खुला हुआ था। इसी से वो कमरे के अंदर घुसा होगा। उसने आत्महत्या के लिए कमरे में रखी टेबल और अपने पास रखे स्कार्फ का इस्तेमाल किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button