जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में बिछी बर्फ की सफेद चादर,बढ़ी ठंड व ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

नारायणपुर : जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में इन दिनों ठंड अपने पूरे शबाब पर है। ठंड की वजह से  खेतों व जमीनों में पड़ी ओस  बर्फ की सफेद चादर सी दिखने लगी है। 

ज्ञात हो कि नारायणपुर क्षेत्र में बढे ठंड के कारण सुबह सुबह खेतों व जमीनों में गिरी ओस  बर्फ की सफेद चादर सी बिछी नजर आई। वहीं ठंड के बढ़ जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।ठंड से निजात पाने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं वहीं कई जगह लोग सामूहिक रूप से पुआल जला आग तापते भी नजर आये। बढे ठंड से लोग अपने अपने घरों में भी दुबके रहे और गर्म कपड़ों के साथ साथ हिटर का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button