छत्तीसगढ़

अहिल्दा में बह रही श्रीराम भक्ति की धारा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
अहिल्दा के रामायण चौक में 12 जनवरी से अखण्ड नवधा रामायण समारोह का आयोजन चल रहा है। समापन 21 जनवरी को होगा। समिति द्वारा अखण्ड नवधा रामायण में मानस गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन 20 जनवरी को रात्रि 08 बजे से रखा गया है। प्रतिदिन विभिन्न मंडलियां मंच में राम गुणगान कर रही है। वही, बड़ी संख्या में श्रद्वालु भक्ति भाव का आनंद ले रहे है। मानसगान के माध्यम से राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के आदर्शो को अपनाने मानवता का निर्माण करने और बुराई को नष्ट करने की अपील की जा रही है। रविवार को मानस की प्रस्तुति दे रहे वक्ता ने कहा कि विधि के विधान को पूर्ण करने के लिए भगवान श्रीराम ने भी चौदह वर्ष का वनवास काटा था। मानव जाति के कल्याण के लिए देवताओं ने भगवान श्रीराम का राज तिलक न होने देनेे के लिए मां सरस्वती से प्रार्थना की। मां सरस्वती ने कहा कि यदि भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा बन गए तो दक्षिण में रावण का वध कौन करेगा ? तब माता सरस्वती ने कुटिल बुद्वि वाली मंथरा की बुद्वि ऐसी बना दी की भगवान राम की सबसे प्रिय माता कैकई की बुद्वि को उसने फिरा दिया। फिर कैकई ने राजा दशरथ से वरदान में भरत के लिए राज गद्दी तथा श्रीराम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा था। ग्रामवासियों के द्वारा प्रतिदिन वृहद रूप से भंडारे व प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। आयोजन को सफल  बनाने में ग्रामीणों का विशेष योगदान मिल रहा है।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button