
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में होगा परिसीमन इस वर्ष छत्तीसगढ़ सहित के 9 राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा 2023 में राजस्थान, कर्नाटक, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसमें केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए परिसीमन कराने का दिशा-निर्देश दिया गया है। वर्तमान में संसद के लोकसभा के लिए 545 उम्मीदवार चुने जाते हैं। इसके अलावा विधानसभा के लिए राज्य की जनसंख्या के अनुसार सीटों पर चुनाव होते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के आदेशानुसार परिसीमन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसमें 2001 जनगणना के आधार पर राज्यों के विधानसभा और केंद्र की लोकसभा सीटों के लिए परिसीमन किया जाएगा। परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी राज्य अथवा देश के जनसंख्या के आधार पर सीमा क्षेत्रों का निर्धारण किया जाता है। जिसमें निर्वाचन के लिए लोकसभा और विधानसभा की सीटों को फिर से तैयार किया जाता है। परिसीमन करा करने का मुख्य उद्देश्य है कि सभी नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने और प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त हो सके। अनुच्छेद 82 के अनुसार परिसीमन अधिनियम कब लागू किया जाता है जब जनगणना होती है। परिसीमन आयोग का गठन 1952 में किया गया था जिसके द्वारा ही राज्य और देश के सीमा क्षेत्रों का परिसीमन किया जाता है। परिसीमन आयोग का अध्यक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त होता है। जम्मू कश्मीर की धारा 370 हटाने को लेकर जमकर सियासत भी शुरू हुई और यह शब्द काफी चर्चा में आया। इससे पहले भारत का अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर का अपना एक विशेष संविधानिक अधिकार हुआ करता था, लेकिन धारा 370 हटाने के बाद इस राज्य को जम्मू और लद्दाख के नाम से 2 केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। जहां जून 2021 में इस अहम मुद्दे को लेकर पीएम मोदी और जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ हुई बैठक में परिसीमन चर्चा काफी सुर्खियों में रहा था इसके अलावा हाल ही में हुए दिल्ली एसडीएम चुनाव में परिसीमन के बाद राजधानी के नगर निगम सीटों की संख्या कम करके 250 निर्धारित वार्ड पर चुनाव हुए थे, जिसके भी चर्चा काफी तेज रही है।