
धर्मपुरी गांव में आयोजित जल्लीकट्टू कार्यक्रम को देखने आए 14 वर्षीय लड़के को सांड ने रौंद दिया। उसकी तत्काल मौत हो गई। गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जल्लीकट्टू देखने गया था। बैल ने उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोकुल को तुरंत धर्मपुरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित दिया गया।
घटना के वक्त गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जल्लीकट्टू देखने गया था। बैल ने उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोकुल को तुरंत धर्मपुरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
धर्मपुरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोकुल कैसे घायल हुआ था। गोकुल इस साल जल्लीकट्टू से संबंधित मरने वाला चौथा व्यक्ति है।