छत्तीसगढ़न्यूज़

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  का 26 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  का 26 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन
*शंकराचार्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में  प्रथम  श्रीमद् भागवत महापुराण बेमेतरा में 26जनवरी से 2फरवरी तक
बेमेतरा=जगतगुरु शंकराचार्य का पद में आसीन होने के पश्चात प्रथम बार छत्तीसगढ़ में स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद  सरस्वती 1008 का श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ  बेमेतरा में विधायक निवास में 26 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है जो 2 फरवरी तक चलेगा विधायक निवास में इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सपाद लक्षेश्वर धाम सल्धा के श्री ज्योर्तिमया नंद ब्रह्मचारी जी ने पत्रकारों को बताया कि  धर्म का ध्वज  चार पीठ है यहां से धर्म का संचालन होता है इसमें से ज्योतिष पीठ में छत्तीसगढ़ भी शामिल है जहां के शंकराचार्य बनने के उपरांत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का  छत्तीसगढ़ में प्रथम बार भागवत महापुराण का प्रवचन बेमेतरा में होगा  उन्होंने बताया  बेमेतरा में 6 साल पहले से यहां कार्यक्रम कराने के लिए स्वामी का शंकराचार्य बनने के पूर्व ही प्रयास था जो गणतंत्र दिवस बसंत पंचमी के पावन पर्व पर  कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो 26 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 तक चलेगा उन्होंने यह भी बताया कि  इस भागवत महापुराण  ज्ञान यज्ञ कथा  के  पहले दिन 26 जनवरी को 11हजार महिलाओं का पारम्परिक परिधानों में विशाल कलश यात्रा माता भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगा इस विशाल कलश यात्रा में 21 प्रकार के विभिन्न वाद्य यंत्रों विभिन्न मंडली एवं विभिन्न समिति के समितियों के द्वारा इसमें इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे इसके अलावा करीब 10- 15 किलोमीटर पहले से शंकराचार्य जी का स्वागत में बाइक रैली निकाली जाएगी जिनका स्वागत भी गाजे बाजे के साथ किया जाएगा और इसके साथ ही नगर का भ्रमण कराया जाएगा आगे बताया कि यहां प्रतिदिन 1:30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगा जो 4:00 बजे तक के चलेगा  श्री  ज्योर्तिमयानंद ब्रह्मचारी जी ने बताया कि स्वामी शंकराचार्य जी प्रतिदिन 7:00 बजे दीक्षा देंगे तदुपरांत 9:00 बजे से 11:00 बजे तक चरण पादुका पूजन होगा इसके बाद भेंट मुलाकात रहेगा यह लोक कल्याण हेतु कार्यक्रम हो रहा है यह  सर्वजन लोक कल्याण के लिए स्वामी शंकराचार्य जी का यह कार्यक्रम है एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि इसके बाद 11 फरवरी को  गणेश पुराण का आयोजन किया गया है उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग पुराणों का समयानुसार वाचन किया जाएगा
*प्रतिदिन भोजन भंडारा*
भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के संबंध में विधायक आशीष छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था मंडी परिसर में रखा गया है इसके अलावा निजी व्यक्तियों के खाली भूमि को भी पार्किंग के रूप में उपयोग किए जाने के संबंध में जानकारी विधायक के द्वारा दिया गया इसके अलावा विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि गुरु कृपा भवन में सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक भोज भंडारा का आयोजन भी रखा गया है शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने भी कार्यक्रम के संबंध में बताया कि शंकराचार्य जी छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में इतिहास रचने वाले हैं  शंकराचार्य बनने के उपरांत 18 पुराण और 18उप पुराण मुखारविंद से शंकराचार्य जी श्रवण कराएंगे जिसकी शुरुआत बेमेतरा से हो रही है
बता दें कि यह कार्यक्रम विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें यह यजमान सुरेंद्र छाबड़ा एवं श्रीमती किरण छाबड़ा जी हैं ।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button